मजबूत और मानक सड़क निर्माण के संबंध में जिप कुसुम पूर्ति एवं मुखिया सुनीता नाग के नेतृत्व में बैठक संपन्न।

बारिगोड़ा, जमशेदपुर। आज वर्ष के अंतिम माह के अंतिम तारीख को; मजबूत और मानक सड़क निर्माण के संबंध में जिला पार्षद कुसुम पूर्ति एवं क्षेत्र के मुखिया सुनीता नाग के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच उत्तर पश्चिम गदड़ा पंचायत भवन में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में ग्रामीण बोले सड़क जितना सदाबहार होगा उतना ही क्षेत्र के निवासियों का जिंदगी सरल होगा अतः हम ग्रामीण सड़क निर्माण के दौरान किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न नहीं होने देंगे, वहीं मानकता के अनुसार सड़क मजबूत और गुणवत्तापूर्ण निर्माण हो; इसका ध्यान रखेंगे। मौके पर उक्त बैठक में शिव जी प्रसाद, शैलेंद्र सिंहा, अवधेश सिंह, संजय यादव, विनोद सिंह, शिशिर गोप, विनोद कुमार, सुशांत गुप्ता, कृष्णा मास्टर, वेद प्रकाश, परशुराम सिंह, बिंदु लाल, अरुण कुमार, राम सिंह, अनिल चौरसिया, राजू राव समेत स्थानीय प्रविद्दजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *