सेवानिवृत्त कर्मचारियों को टाटा स्टील और यूनियन में उनके योगदान के लिए TWU परिसर में सम्मानित किया गया।

जमशेदपुर कर्तव्य स्थल को यादगार पल बनाने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में दिन गुरुवार 8 फरवरी को टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के 72 सदस्यों को सम्मानित किया गया।

टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी एवं राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी एवं श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार आमोद कुमार दुबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और गुलदस्ता व उपहार भेंट किये। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी और यूनियन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी ने उनके सुखद एवं शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!