टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अपने बेदाग यात्रा पर नाज़; यूनियन परिसर में किया गया सम्मानित।

जमशेदपुर टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन के 24 सदस्यों को अपने बेदाग यात्रा पर नाज़ कर गौरवान्वित महसूस किए। दिनांक 8 मई 2024 को उपरोक्त सारे सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में विदाई दी गई। यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, सचिव सतीश कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, राजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष, संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष, अजय कुमार चौधरी, सहायक। सचिव एवं आमोद कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और गुलदस्ता एवं उपहार भेंट किए।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी और यूनियन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके सुखद एवं शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई। वहीं सभी सेवानिवृत्तों ने यूनियन का अभार प्रकट करते हुए कहें; सम्मान के यह पल यादगार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!