कार्ड धारकों को शत प्रतिशत निःशुल्क राशन वितरण करने के निर्देश

अलीगंज तहसील के सभागार में जैथरा और अलीगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सरकारी राशन दुकानदारों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सप्लाई इंस्पेक्टर अलीगंज हरीश रंजन,जैथरा इंस्पेक्टर धारणा सिंह की अध्यक्षता में ये बैठक आयोजित की गई जिसमें वितरण,राशन रखरखाव,ई के वाई सी,आयुष्मान कार्ड,फॉर्मर रजिस्ट्री ,फैमिली आई डी बनवाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए है।वही राशन कार्ड धारकों की शत प्रतिशत ई के वाई सी करवाने के निर्देश दिए गए हैं।इस दौरान आवंटन संबंधी वितरण दिनांक,राशन वितरण करने वाले खाद्यानः को नोटिस बोर्ड पर अंकित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर हरीश रंजन और जैथरा की इंस्पेक्टर धारणा सिंह ने प्रत्येक दुकानदार को राशन कार्ड धारकों की ई केवाईसी शत प्रतिशत करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा शासन के साथ तौर पर निर्देश हैं कि प्रत्येक राशन कार्ड धारक की ई केवाईसी हर संभव करवाना है ऐसे में कार्ड धारकों से संपर्क साधकर उनकी के वाई सी सुनिश्चित करवाएं
बैठक में आदित्य शाक्य,अमर सिंह,वीरपाल,अजय,राघव मिश्रा,गोरेलाल,अखिलेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कोटेदार मौजूद रहे हैं।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
