
संतकबीरनगर।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा योजना की समीक्षा बैठक हुई। एचडीएफसी व उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने बिना कारण पत्रावलियां निरस्त न करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। लक्ष्य के सापेक्ष कम ऋण वितरण पर नाराजगी जताई गई। बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला अग्रणी प्रबंधक व बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
