बरेली। राष्ट्रीय हनुमान दल, बरेली के जिलाध्यक्ष राज शर्मा की आज सगाई एवं रिंग सेरेमनी का आयोजन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर उनके प्रशंसकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों ने नवयुगल को ढेरों बधाइयाँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

राज शर्मा एक सक्रिय समाजसेवी और गौवंश प्रेमी के रूप में भी जाने जाते हैं, जिनके सामाजिक कार्यों की क्षेत्र में सराहना होती रही है।
इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ देने वालों में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, युवा समाजसेवी पार्थ गौतम, संजीव कश्यप, भगवा परिषद जिलाध्यक्ष डॉ. सुबोध अस्थाना, रवि कश्यप, विक्की कश्यप, संतोष उपाध्याय एवं राजू उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
