हरिगंज में आरएसएस ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व।

अलीगंज। हरिगंज नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामूहिक खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड संघचालक देवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भारत उत्सवों का देश है और प्रत्येक उत्सव का एक विशेष महत्व होता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य सनातन संस्कृति को मजबूत करना और राष्ट्र निर्माण करना है। मकर संक्रांति केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है।

उन्होंने ‘खिचड़ी’ कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने वाला आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार के भेदभाव का कोई स्थान नहीं होता, बल्कि यह पर्व आपसी सौहार्द, सहयोग और समानता का संदेश देता है। श्री मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत माता की वंदना को अनिवार्य बताया था, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लगातार बढ़ावा दिया है। और अब संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के बाद भारत माता का पूजन घर-घर में किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने चंद्र मास और सौर मास के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पंचांग की उपयोगिता बताते हुए कहा कि सनातन धर्म पूर्णतः वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है, जिसमें समय, ऋतु और प्रकृति का विशेष महत्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकुमार सिंह राठौर रज्जू ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सनातन का प्रत्येक पर्व प्रत्येक हिन्दू के लिए है और सभी को यह मनाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि समस्त हिन्दू समाज के द्वारा 23 जनवरी को हरिगंज नगर के प्राथमिक विद्यालय में हिन्दू सम्मेलन आयोजित कराया जा रहा है। जिसमें सभी हिन्दू अपने परिवार समेत हिन्दू सम्मेलन का हिस्सा बनें।

इस मौके पर विभाग कार्यवाह सौरभ चौहान, प्रचारक विकास कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, फेरुसिंह राठौर, बलवीर सिंह एडवोकेट, श्रृष्टि शर्मा के अलावा खंड कार्यवाह सत्यम मिश्रा, नगर कार्यवाह कार्तिकेय शर्मा, सह नगर कार्यवाह अभय गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख अनिल गुप्ता, सुशील राठौर, बौद्धिक प्रमुख ब्रजेश कुमार, प्रचारप्रमुख सिद्धार्थरत्न, संपर्क प्रमुख अरुण गुप्ता, सेवा प्रमुख हर्षित पालीवाल, मुन्नाबाबू गुप्ता, टीपू गुप्ता, भूपेंद्र सिंह सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *