“
झारखंड, जमशेदपुर। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया; जिसे भारत का राष्ट्रीय बैंक कहा जाता है। बिस्टुपुर, जमशेदपुर स्थित एसबीआई के मुख्य शाखा ने भारत सरकार की “स्वच्छ भारत मिशन” अभियान की धज्जियां उड़ा दी है।

“स्वच्छ भारत मिशन” अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों व कार्यस्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना है। परंतु इस मुख्य शाखा परिसर के बजबजाती नालियां व दुर्गन्धित गलियारों ने यहां से होकर गुजरना दूभर कर रखा है।
एक निजी कार्य को लेकर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जमशेदपुर के मुख्य शाखा बिस्टुपुर में मेरा आगमन होता है। वहां अन्यास मुझे पीछे के दरवाजे से निकलना पड़ता है; तो हमारी नजर वहां के बजबजाती नालियां व दुर्गन्धित गलियारों पर पड़ती है। सूत्रों से पता चला कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, मुख्य शाखा में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है।

वहां उपस्थित कुछ लोगों ने कहा की कार्यालय के अंदर स्वर्ग है और बाहर नर्क; यानी की नर्क से होकर स्वर्ग का रास्ता तय करना पड़ता है। वहां के पूर्व होमगार्ड ने बताया कि इस शाखा के सिक्योरिटी गार्ड एवं होमगार्ड के लिए बना आवासीय स्थल भी नरकीय स्थिति से गुजर रहा है।
आप देख सकते हैं की जमशेदपुर शहर के पॉस एरिया में स्थित एसबीआई के मुख्य शाखा परिसर का यह हाल! हमने अपने बाइक को रीजनल बिजनेस ऑफिस (आर बी ओ) मुख्य मार्ग के टू व्हीलर पार्किंग स्थल पर पार्क किया। वहां की बजबजाती नालियों ने मेरे नाक पर रुमाल रखने को मजबूर कर दिया। आखिर उपरोक्त का जिम्मेवार कौन?
