नारी शक्ति वंदन यात्रा के तहत भाजपा महिला मोर्चा की स्कूटी रैली!

रैली का नेतृत्व करते महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष!

राजेश कुमार रंजन
अररिया:फारबिसगंज में भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह की अगुवाई में मंगलवार को नारी शक्ति वंदन यात्रा के तहत स्कूटी रैली निकाली गई।जिसमे महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल होकर नगर का भ्रमण कर नारियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
रैली भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास से निकाली गई।जो पूरे शहर का भ्रमण किया और इस दौरान महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के पक्ष में नारेबाजी भी की।मौके पर जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार नारी सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रयास कर रही है।योजनाओं का सीधा लाभ महिला और कन्याओं को दिया जा रहा है।फलस्वरूप आधी आबादी भी नरेन्द्र मोदी के विचारधारा को आत्मसात करते हुए उनके पक्ष में खड़ी है। रैली के माध्यम से उन्होंने केन्द्र सरकार के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने की बात कही।
मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के अतिरिक्त मोर्चा जिला महामंत्री नम्रता सिंह,सुकृति कुमारी, स्मृति कुमारी,निधि झा,निर्जला झा,डिंपल सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!