आईटीआई हैसर बाजार के अधोनिर्मित भवन की स्क्रैप नीलामी 5 दिसम्बर को

संतकबीरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हैसर बाजार के अधोनिर्मित भवन के ध्वस्तीकरण से प्राप्त स्क्रैप की सार्वजनिक नीलामी अब 5 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे संस्थान परिसर में की जाएगी।

जानकारी के अनुसार शासनादेश संख्या 116/2023/390/89-1002/5/2021 दिनांक 13 अप्रैल 2023 के तहत अधोनिर्मित भवन के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया तय की गई है। इसके लिए 21 नवम्बर 2025 को नीलामी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन किसी भी प्रतिभागी के उपस्थित न होने के कारण नीलामी पूरी नहीं हो सकी।

संस्थान प्रशासन ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या फर्म नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तें 4 दिसम्बर 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में संस्थान के कार्यालय (आईटीआई खलीलाबाद, संतकबीरनगर) से प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व समिति की उपस्थिति में की जाएगी। संस्थान ने अधिक से अधिक इच्छुक प्रतिभागियों से नीलामी में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *