अलीगंज, एड्स को लेकर ग्रामीणों में फैली भ्रांति को एसडीएम ने गांव में चौपाल लगाकर दूर की। गांव में पहुंचे ग्रामीणों के साथ बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों को बताया कि एड्स बीमारी छूआछूत की बीमारी नहीं है। बीमारी साथ खाना खाने और साथ बैठने से नहीं फैलती है। एसडीएम ने ग्रामीणों को अच्छे से जागरुक किया। जागरुक होने के बाद ग्रामीणों ने बच्चों का परिवार की तरह ख्याल रखने की बात कही है। इसके साथ ही एसडीएम ने दोनों बच्चों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों में एड्स के प्रति गलत भ्रांतियां फैली थी। शुक्रवार को गांव में चौपाल लगाई और ग्रामीणों को जागरुक किया। बताया कि यह बीमारी साथ खाना खाने से नहीं फैलती है साथ ही साथ रहने से भी बीमारी नहीं होती है। एसडीएम ने बताया कि बीमारी के चलते ग्रामीण परिवार के घर नहीं जाते थे।
बच्चें भी यह बताई थी। जिसे लेकर चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरुक किया। जागरुक होने के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों का घर जैसा ख्याल रखने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होने डीपीओ से बात की। डीपीओ से बात करते हुए दोनों बच्चों को आर्थिक मदद, योजना का लाभ दिलाने के आदेश दिए साथ ही अन्य विभागों को भी निर्देश दिए है कि जो भी योजनाएं चल रही है लाभ बच्चों को दिया जाए।

बच्चों को राशन दिलवाया गया। बच्चों को स्कूल में दाखिला भी करवाया है। बताया कि परिवार का पूरा सहयोग किया जाएगा। बता दें कि थाना जैथरा के एक गांव निवासी महिला (45) करीब 15 वर्ष से एड्स से पीड़ित थी। उनके पति भी इसी बीमारी से पीडित थे। बताया जा रहा है कि पति की मौत बीते साल अक्तूबार माह में हो गई थी।
बीते पांच दिनों से महिला की हालत बिगड़ गई थी। महिला को मेडिकल कॉलेज आईसीयू में भर्ती कराया गया था। महिला का उपचार चल रहा था। बुधवार रात हालत ज्यादा बिगड़ गई और रेफर करने की नौबत आ गई। मासूम बेटे के साथ और कोई भी नहीं था। गुरुवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया था।
बच्चें की दास्ता सुनकर हर कोई हैरान हो गया था। बच्चें ने बताया कि एचआईवी होने के कारण गांव में कोई भी घर नहीं आता था और नल से पानी भी भरने नहीं देते थे। घरवाले भी साथ छोड़ गए थे।
क्रॉसर
एसडीएम बोले साथ खाना खाने, बैठने से नहीं फैलती है एचआईवी बीमारी
गांव में पहुंच एसडीएम ने दी सांत्वना, डीपीओ से बात की, योजना का लाभ देने के आदेश
राशन, कंबल दिया, साथ ही अन्य विभागों को बताकर योजना का लाभ के दिए आदेश
ग्रामीण बोले बच्चें को परिवार की तरह रखेगे ख्याल।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
