फार्मर रजिस्ट्री को लेकर किया जागरूक, दी जानकारी
अलीगंज। शासन द्वारा सभी किसानों को अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सके जिसके तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा गांव-गांव जाकर कैंप का आयोजन कर फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जागरूक किया जा रहा है। जिसमें फार्मर आईडी बनवाकर मिलने वाले लाभों के बारे में किसानों को जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम अलीगंज ने उभई असद नगर स्थित संचालित कैंप का निरीक्षण कर ग्रामीणों को जानकारी दी।
अलीगंज क्षेत्र के उभई असद नगर में उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता और तहसीलदार संजय कुमार द्वारा कैंप का निरीक्षण किया गया। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान के तहत क्षेत्र के किसानों से अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए संचालित कैंप में अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन कराये।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत चयनित लोगों एवं उनके अलावा वंचित पात्र किसानों का अभियान के तहत रजिस्ट्रेशन कराना है। पंजीकृत लोगों को ही सरकार द्वारा किसानों के लिए मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
स्थानीय स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री हेतु गांवों में शिविर लगायें जा रहे है। इस अभियान के लिए व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभ तथा सरकारी सुविधाओं में अनिवार्यता के संबंध में किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों का आधार कार्ड, लिंक मोबाइल नंबर तथा गाटा का खतौनी दर्ज कराना होगा। अलीगंज क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी है। उन सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है, नहीं कराने पर उनका किसान सम्मान निधि बंद हो जाएगी। कैंप के दौरान 100 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश