एसडीएम ने अलीगंज विधानसभा के बूथों का किया निरीक्षण

अलीगंज

एसडीएम ने अलीगंज विधानसभा के बूथों का किया निरीक्षण, दिये निर्देशबीएलओ की उपस्थिति और मतदाता सूची अद्यतन कार्य का लिया जायजाविधानसभा अलीगंज क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के दावा-आपत्ति विशेष अभियान के तहत उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर की जा रही व्यवस्थाओं, बीएलओ की उपस्थिति और मतदाता सूची अद्यतन कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दावा-आपत्ति की अवधि चल रही है। इसी क्रम में आयोग के निर्देशानुसार विशेष तिथियों पर सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे बूथों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि बीएलओ निर्धारित समय पर मौजूद रहें और आमजन को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

एसडीएम ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है। इसके तहत नए मतदाता, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा, विवाह के बाद अन्य क्षेत्र से आई महिलाएं, तथा वे लोग जिनके नाम किसी कारणवश सूची से छूट गए हों, उन्हें फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी समन्वय कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन मतदाताओं के नाम पहले किसी प्रक्रिया में छूट गए थे, वे आधार कार्ड के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान अकबरपुर कोर्ट, गैसिंहपुर, अलीगंज पीएम श्री विद्यालय सहित कई बूथों का भ्रमण किया गया, जहां सभी बीएलओ उपस्थित पाए गए और कार्य संतोषजनक रूप से चलता मिला।

अंत में एसडीएम ने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *