एसडीएम ने एसआईआर कार्य की समीक्षा, 70% कार्य पूर्ण अलीगंज तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जगमोहन गुप्ता ने शुक्रवार को एसआईआर कार्य की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में बीएलओ तथा अन्य सम्बन्धित कर्मचारियों के साथ अब तक की प्रगति पर चर्चा की गई।

एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में एसआईआर कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
अलीगंज तहसील सभागार में समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि कुल 6 बीएलओ ने अपना कार्य पूरी तरह संपन्न कर लिया है, जिन्हें एसडीएम ने सराहना करते हुए अन्य कर्मचारियों को भी निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने सभी कर्मचारियों से फील्ड में सक्रिय रहकर शेष कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर घर-घर सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार, लेखपाल तथा तहसील टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
