अलीगंज में 6 दिसंबर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसएसपी ने किया व्यापक फ्लैग मार्चमार्गभर सुरक्षा इंतज़ामों का किया निरीक्षण, पुलिस बल को दिये निर्देश

अलीगंज. 6 दिसंबर को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अलीगंज क्षेत्र में व्यापक पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च की शुरुआत एसएसपी ने कोतवाली अलीगंज से की और सुरक्षा इंतज़ामों का जमीनी निरीक्षण कियाफ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी कस्बे के प्रमुख मार्गों डाक बंगला, गांधी चौराहा, तथा नगला पड़ाव तक पहुंचे। पूरे मार्ग पर उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा बिंदुओं की स्थिति तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यवस्था को बारीकी से परखा।

इस दौरान एसएसपी ने मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि सभी कैमरे सुचारू रूप से काम कर रहे हों। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अधिक सतर्कता के साथ लगातार गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि 6 दिसंबर के मध्यनजर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने पुलिस बल को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फ्लैग मार्च में अलीगंज क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार गर्ग, कोतवाली अलीगंज प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार, जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर, जसरथपुर थाना अध्यक्ष विजय सिंह सहित राजा का रामपुर और नया गाँव थानों की पुलिस फोर्स भारी संख्या में मौजूद रहा।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *