भाजपा गोविंदपुर मंडल के संगठनात्मक बैठक सह लिट्टी पार्टी में शिरकत किए सांसद समेत भाजपा के वरिष्ठ जन।

जमशेदपुर। एक मजबूत, सशक्त व संस्कारिक मंडल को और मजबूत करने पहुंचे जमशेदपुर लोकसभा के विस्तारक विनय शांडिल्य। श्री शांडिल्य ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी हित में “कोई छूटे न- कोई टूटे ना” का नारा देते हुए अपने उत्तम विचारों को रखा; साथ ही उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भी अपने विचारों को व्यक्त करने का मौका दिया।

मौके पर जिला कार्य समिति सदस्य बलराम सिंह व धर्मेंद्र कुमार ने जनहित व भाजपा परिवार हित में सभी के समक्ष अपने महत्वपूर्ण बातों को रखा। मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने उपरोक्त महत्वपूर्ण बातों की सराहना करते हुए उनके प्रश्नों के सहज और सरलता पूर्वक स्पष्टीकरण दिए। तत्पश्चात गोविंदपुर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती क्लब में लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह की धूम मची। बताते चले कि इस लिट्टी पार्टी में जन प्रिय सांसद विद्युत वरण महतो समेत भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता :- जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के दुख दर्द का साथी बिमल बैठा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव व विनोद सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंन्हा एवं वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह ने लुफ्त उठाते हुए आगामी 2024 के चुनावी रणनीति की भीनी भीनी चर्चा की।

वहीं भाजपा गोविंदपुर मंडल से उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार, प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, महामंत्री शिवजी प्रसाद, जिला कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार व बलराम सिंह, अवधेश कुमार साह, उदय मिश्रा, गौरी कुमारी समेत बूथ अध्यक्ष, भवन प्रभारी, पन्ना प्रमुख एवं सम्मानित कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए। मंच का संचालन महामंत्री सतीश सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री शिवजी शर्मा ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!