`विश्व हिन्दी परिषद गुजरात इकाई के उपाध्यक्ष शक्तिवीर सिंह को गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अनुवादक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
दिनांक 14 एवं 15 सितम्बर 2025 को गाँधी नगर गुजरात में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार, श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में आयोजित पंचम अखिल भारतीय सम्मेलन एवं हिंदी दिवस 2025 में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कंठस्थ 2.0 (अनुवाद टूल) के ग्लोबल डेटाबेस को सुदृढ करने में उपक्रम क्षेत्र की अनुवादक श्रेणी में श्री शक्तिवीर सिंह, राजभाषा अधिकारी, गेल इंडिया लिमिटेड को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। उक्त पुरस्कार श्री शक्तिवीर सिंह को श्रीमती अंशुली आर्य , सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के कर कमलों से प्रदान किया गया।
श्री सिंह मूल रूप से जनपद इटावा उत्तर प्रदेश से संबंध रखते हैं। वे इससे पूर्व में गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित लोगों प्रतियोगिता के लिए सम्मानित हो चुके हैं। साथ ही, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों से उत्कृष्ट राजभाषा अधिकारी, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, आनंद से सरदार पटेल भाषा सम्मान,ओएनजीसी से ओजस्वी सम्मान, भारतीय रिजर्व बैंक के चेन्नई क्षेत्रीय कार्यालय से सम्मानित हो चुके हैं।
भाषा के क्षेत्र में एक दशक से अधिक सक्रिय शक्तिवीर सिंह देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अतिथि वक्ता, अतिथि संकाय के रूप में शिरकत कर चुके हैं। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं महान स्तम्भकार डॉ विपिन कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी मिश्रा, राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक नन्दकिशोर साह और ओड़ीसा प्रांत से श्री विक्रमादित्य सिंह और श्री गोविंद चौधरी तथा डॉ. शिवकुमार बनखेड़े, प्रबन्धक (राजभाषा) बैंक ऑफ बड़ौदा इंदौर क्षेत्र ने इस उपलब्धि पर श्री सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।