झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में कमल खिलेगा :शशांक राज

जमशेदपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के अध्यक्षता में आज बिस्तूपुर स्थित चेंबर ऑफ़ कॉमर्स सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज एवं जमशेदपुर महानगर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित हुए। बैठक में जमशेदपुर जिले के पदाधिकारी 40 मंडलों के अध्यक्ष एवं मंडल के महामंत्री ने भाग लिया।

जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम संकल्प लें जमशेदपुर महानगर के सांसद विद्युत वरण महतो को 6 लाख वोटो से विजई कर भेजने का संकल्प लिया साथ ही साथ उन्होंने कहा हम युवाओं को 25 तक 24×7 काम करना है, पार्टी को मजबूत स्थिति में लाना है।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा इस बार लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 सीटों में कमल खिलाने का काम करेंगे और अबकी बार 400 पर करेंगे। जमशेदपुर के 28 मंडलों एवं ग्रामीण के 12 मंडलों में युवा चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं का प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में नवमतदाताओं व युवाओं को चौपाल व नुक्कड़ सभा द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। विपक्ष तनाव में है।

विपक्ष समझ चुका है कि वे चुनाव बुरी तरह से हार रहे हैं। जब लोग चुनाव हारने वाले होते हैं, तो इसी प्रकार से बौखलाहट में प्रतिक्रिया देते हैं। उन लोगों की इस बार झारखंड से विदाई होगी।
जमशेदपुर के सांसद इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। जमशेदपुर महानगर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा की जनता काम करने वाले को चाहती है मैं लगातार कार्यरत हु अतः मुझे विश्वास है कि तीसरी बार सांसद देश के प्रधान मंत्री मोदी को प्रधान मंत्री बनाने की काम करेगी। मोदी की सभी कार्यों को जनता के बीच रखे हैं अब चुनाव के बाद उच्च शिक्षा की व्यस्था मेरी पहली प्राथमिकता है; उस पर हमलोग कार्य करेंगे ताकि शहर से बाहर विद्यार्थियों को जाना ना पड़े।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी आजाद शत्रु ने कार्यक्रम की लेखा-जोखा लिए।उन्होंने कहा की पूरा प्रदेश में जमशेदपुर हमेशा प्रथम रहते हैं। आने वाले चुनाव में जेएमएम के विधायक समीर मोहंती को हराने में काम करेगी। जेएमएम की सरकार में बालू-गिट्टी की चोरी हुई, विकास पूरा ठप पड़ा हुआ।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, विद्युत वरण महतो, मेनका सरदार,अमित अग्रवाल नंदजी प्रसाद, राजकुमार श्रीवास्तव, मुरलीधर केडिया, आजाद शत्रु, अनिल सिंह, गुंजन यादव, राकेश सिंह, संजीव सिंह, जितेन्द्र राय, प्रदीप मुखर्जी, रंगलाल महतो, अभिमन्यु सिंह चौहान, सुमित श्रीवास्तव, शशांक शेखर, नारायण महतो, चंदन चौबे, प्रकाश दुबे, गणेश सरदार, जोगिंदर सिंह सोनू, राकेश चौबे, विकास सिंह, अमित सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, ऋतु श्रीवास्तव, नीरज राष्ट्रवादी, मुकेश सिंह, इंदरजीत सिंह, दिवपल विश्वास, दिवाकर सिंह, अशोक सिंह, अंसूल कुमार, मनीष पांडे, राहुल तिवारी, राहुल कुमार, सुशील पांडे, कंचन दत्ता, उमेश साव, नवजोत सिंह सौहल एवं कुशल कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!