श्री राम सेना पहुंची; प्रभु के शरण में।

जमशेदपुर। श्री राम सेना, टेल्को पहुंची; अपने संरक्षक दिग्विजय सिंह और महामंत्री टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन आर के सिंह के द्वार। शनिवार के दिन 30 मार्च को श्री राम सेना टेल्को के कोर कमिटी के मुख्य संरक्षक दिग्विजय सिंह के शरण में जाकर भेट-वार्ता कि। तदुपरांत; अगामी हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर नवसंवत्सर यात्रा के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किए।

उन्होंने गत वर्ष कि यात्रा में शामिल सेनाओ का धन्यवाद किया तथा इस वर्ष; पूर्व से भव्य यात्रा निकाले जाने का निर्देश दिया; साथ ही सभी राम भक्तों को शामिल होने की प्रार्थना की और एक अच्छे सनातनी का परिचय देते हुए अनुशासन का पालन करने और यात्रा में शामिल होने वाले महिलाओं के लिए विशेष सुविधा का प्रबंध किए जाने का निर्देश दिया। कोर कमिटी ने अपने दूसरे मुख्य संरक्षक टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह से भी मिलकर मार्गदर्शन प्राप्त किया और कार्यक्रम के रूप रेखा पर चर्चा की।

साथ ही महामंत्री ने सभी लोगों से इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया और कहा कि हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर सभी को बढ़-चढ़ के भाग लेना चाहिए इसका जुड़ाव हमारे संस्कृति से है। बताते चले की कार्यक्रम का संचालन श्री राम सेना, टेल्को के संस्थापक सोनू सिंह और अध्यक्ष धीरज प्रताप सिंह ने मिल कर किया।

उपरोक्त के दौरान कमिटी के उपाध्यक्ष श्री राम सिंह, जुगनू वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, उपाध्यक्ष अमित सिंह, कोषाध्यक्ष बम भोला सिंह, कल्याण माल, मीडिया प्रभारी नवीन सुलंकी, रवि सिंह, अजय सिंह, अभय प्रताप, पंकज, कुमार, प्रिन्स सिंह, विकास शर्मा, अभय कुमार, पंकज मिश्रा, विष्णु नाग, टीपू मिश्रा, विनोद, जितेंद्र सिंह, अधिराज तिवारी, सूरज थापा तथा पदाधिकारीगण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!