जमशेदपुर में सांप ने सपेरा का गला घोंटा!

दीपक

जमशेदपुर: जमशेदपुर से एक अजीबो गरीब, हैरान करने वाली खबर निकल कर सामने आई है। एक सांप ने सपेरे को गला घोंटकर मार दिया। जी हां चौंकिए मत । यह सौ प्रतिशत सटीक खबर है। जिसने भी यह खबर सुनी वो हैरान रह गया। बताते चलें कि एक सपेरा अपने गले में अजगर सांप लपेटकर घूम रहा था।

तभी उक्त अजर सांप ने सपेरे के गर्दन से इस कदर लिपटा और अपनी पकड़ टाइट कर दिया कि सपेरे के लिए अजगर को गले से छुड़ाना मुश्किल हो गया। अजगर लगातार सपेरे के गर्दन को रस्सी की भांति टाइट करता चला गया फलस्वरूप सपेरे का दम घुट गया और वो दम तोड़ दिया। घटना मानगो स्थित हीरा होटल के समीप घटित हुई।

बाद में सांप सपेरे के गले से खुद को अलग कर छुपने के लिए झाड़ में चला गया। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि घटना की सूचना विकास सिंह को दी गई फलस्वरूप उन्होने सांप पकड़ने वाले को फोन कर बुलवाया। बाद में उक्त अजगर को पकड़ा गया। जिसे जंगल में छोड़े जाने की बात बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!