अलीगंज में सपा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन!

अलीगंज। संसदीय क्षेत्र फरुखाबाद विधान सभा क्षेत्र अलीगंज में समाजवादी पार्टी के उम्मीदबार डॉ नवल किशोर शाक्य ने लोकसभा चुनाव में अपने चुनाव कार्यालय का श्री गणेश किया।हवन पूजन के वैदिक मंत्रोउच्चारण के बाद अमरौली रोड सराय अड्डा के प्रतिष्ठान में सपा कार्यालय का उद्दघाटन किया।

समाजवादी पार्टी इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। सुभाष शाक्य ने कहा कि सपा दिखावा नहीं करती। पार्टी ने हमेशा आम आदमी के हित में फैसले लिए हैं। यही वजह है कि आज पूरे देश में सपा की लोकप्रियता बढ़ी है। इससे विपक्षी दल घबराए हुए हैं।

सपा ने प्रदेश की जनता को जिन योजनाओं का लाभ दिया है, आज पूरा देश उन्हीं योजनाओं का लाभ लेना चाहता है। इस मौके पर डॉ नवल किशोर शाक्य सुभाष शाक्य किशनपाल यादव आर डी शाक्य सुरेश चंन्दन यादव इंद्रपाल रामब्रजेश यादव नूरन्ह ह्रदेश यादव तमाम लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!