एसएसबी ने कार से 16 किलो गांजा के साथ एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार!

गांजा व कार के साथ दो गिरफ्तार

राजेश कुमार रंजन/नवयुग समाचारअररिया, बिहार:

एसएसबी 56वीं वाहिनी के जवानों ने शुक्रवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल के मुख्य द्वार जोगबनी के समीप जांच के क्रम में बीआर 38 ए-5360 सफेद रंग की वेगनर कार के बोनट से 16 किलो गांजा बरामद किया। कार में सवार महिला सहित एक पुरुष को मौके से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार महिला फुलकाहा थाना क्षेत्र के भंगही पंचायत स्थित हनुमान नगर गांव के 27 वर्षीय शांति देवी पति संजीव यादव एवं पोसदाहा वार्ड 09 निवासी अरविंद कुमार यादव शामिल हैं। जिससे एसएसबी जवानों के द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद कागजी कार्रवाई करते हुए जोगबनी थाना पुलिस को सुपुर्द किया।इस अभियान में 56वीं वाहिनी के एएसआई कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल कमल किशोर,जिवेंद्र पासवान, बान सिंह समद, महिला कांस्टेबल सपना कुमारी,नेहा कुमारी, घडी योजना, रचना सिंह आदि महिला व पुरूष जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!