
संतकबीरनगर।जनपद के मेहदावल तहसील अंतर्गत बौरब्यास ग्राम सभा में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के दौरान मंगलवार को चित्रकूट धाम से पधारे कथावाचक मधुर जी महाराज ने अहिल्या उद्धार प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डाला।मधुर महाराज ने कथा के माध्यम से बताया कि अहिल्या, भगवान इंद्र के श्राप के कारण पत्थर बन गई थीं। बाद में भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श से उनका उद्धार हुआ और वे पुनः स्त्री रूप में परिवर्तित हो गईं। इस प्रसंग से यह स्पष्ट होता है कि प्रभु श्रीराम अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते और सच्ची भक्ति का फल अवश्य देते हैं।कथा के दौरान उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा “हे प्रभु! जिस प्रकार आपने अहिल्या का उद्धार किया, उसी प्रकार इस धरती पर रहने वाले समस्त जीव-जंतुओं का भी कल्याण करें।”महायज्ञ एवं कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
