सेमरियावां के युवा मंगल दल अध्यक्षों को प्रदेश स्तर पुरस्कार

संतकबीरनगर ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सेमरियावां विकास खंड के रिजवान मुनीर को प्रदेश स्तर में मंगल दल श्रेणी का प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्हें एक लाख रुपए का चेक और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रदान की गई।साथां विकास खंड की सुमन कुमारी को तृतीय पुरस्कार और 25 हजार रुपए का चेक व विवेकानंद जी की प्रतिमा से सम्मानित किया गया।जिला युवा कल्याण अधिकारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि रिजवान ने अपने ग्राम पंचायत और विकास खंड में वृक्षारोपण, नशामुक्ति, रक्तदान और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान दिया। सुमन कुमारी ने महिला मंगल दल के माध्यम से खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसंख्या नियंत्रण एवं जैविक खेती के प्रति लोगों को जागरूक किया।विवेकानंद यूथ अवार्ड विशेष रूप से समाज सेवा एवं युवाओं के सक्रिय योगदान के लिए व्यक्तिगत और मंगल दल श्रेणी में दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *