खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में सशक्त कदम, अंतरराष्ट्रीय चैंपियन खुशबू निषाद सम्मानित

प्रयागराज की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, एमएमए स्वर्ण पदक विजेता खुशबू निषाद का भव्य सम्मान

खेल प्रतिभाओं के सम्मान से सशक्त होगा नया भारत, स्वर्ण पदक विजेता खुशबू निषाद को दी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुभकामनाएं

खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में सशक्त कदम, अंतरराष्ट्रीय चैंपियन खुशबू निषाद सम्मानित

नवयुग समाचार

लखनऊः30 दिसम्बर 2025

प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रयागराज की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की मिक्स मार्शल आर्ट (M.M.A.) खिलाड़ी खुशबू निषाद जी को लेबनान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा


सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि
लेबनान में आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर खुशबू निषाद ने न केवल भारत, बल्कि विश्व पटल पर प्रयागराज और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेशवासियों में हर्ष और गर्व का वातावरण है।


कहा कि आज का युवा यदि खेलों को करियर के रूप में अपनाता है, तो वह देश और समाज का नाम रोशन कर सकता है। मिक्स मार्शल आर्ट जैसे खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। सरकार द्वारा खेलो इंडिया, खेल विकास योजनाओं तथा विभिन्न खेल प्रोत्साहन कार्यक्रमों के माध्यम से खिलाड़ियों को मंच, संसाधन और सम्मान दिया जा रहा है।

कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं और युवाओं को नशा, हिंसा एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हैं।
उन्होंने खुशबू निषाद को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता समाज की बेटियों को आगे बढ़ने और खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा देगी।

कार्यक्रम मे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधिगण, खेल प्रेमी, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में खुशबू निषाद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे आने वाले समय में भी देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *