छात्राओं खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मान!
शील्ड व प्रतीक चिन्ह देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना!
विज्ञान प्रदर्शनी व वाल मेला का किया उदघाटन!

अलीगंज/एटा। अलीगंज सर्किल के राजा का रामपुर कस्वा स्थति उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट राजा का रामपुर में कक्षा 8 के छात्र छात्राओं ने एनएमएमएस की परीक्षा व गणित ओलम्पियाड पास कर विद्यालय परिवार व अलीगंज खण्ड शिक्षाधिकारी ने उनको सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा बच्चो के साथ की गयी मेहनत का परिणाम सामने है।
बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट राजा का रामपुर में एन. एम. एम एस व गणित ओलम्पियाड में छात्र छात्राए उत्तीर्ण हुए परीक्षा उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलीगंज खण्ड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार गौतम ने छात्र सम्मान समारोह से पूर्व माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया वही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू लता वर्मा ने कहा कि कम्पोजिट विद्यालय के परीक्षा उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को ढेर सारी वधाई व शुभकामनाये देते है जिन्होंने अपने विद्यालय का नाम रोशन कर तहसील व जिले का नाम भी रोशन किया है ऐसे बच्चो के माँ बाप इसी तरह बच्चो का सहयोग करें.बताते चले कि कस्वा राजा का रामपुर स्थति पीएम श्री उच्च उच्च प्राथमिक विद्यालय के 6 वच्चो ने एन एम एम एस की परीक्षा पास की वही विद्यालय की एक छात्रा ने परीक्षा में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला टॉपर बनी.

पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्र छात्राओं ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एनएमएमएसएस) के तहत परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमें विद्यालय की छात्रा कुमारी दिव्या पुत्री मनोज शाक्य ने परीक्षा में 135अंक पाकर जिला में प्रथम रेंक पायी. वही अन्य वच्चे मुस्कान पिंकी छवि इश्का नंदन व सध्या भी परीक्षा में पास हुऐ इस वार 6 वच्चे एन एम एम एस में चयनित हुऐ बताते चले कि छात्र छात्राओं को 9वीं से 12वीं कक्षा की नियमित पढ़ाई के दौरान हर महीने एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मंजू लता वर्मा प्रीती पाण्डेय आदि ने स्कूल की तरफ से सभी चयनित छात्र छात्राओं को माला पहना कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

इसमें छात्रा दिव्या व अन्य बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है.वही गणित ओलम्पियाड में अंश शाक्य व रूद्र प्रताप शाक्य ने ज़िला स्तर पर परीक्षा पास कर ज़िला व विद्यालय का गौरव वढ़ाया. वही अलीगंज खंड शिक्षा अधिकारी ने विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाये गए प्रोजेक्ट के वारे में जानकारी की. वही वाल मेला में भी बच्चों द्वारा बनाये गए कार्यों की प्रशंसा की.
इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को नवाचरों वने विज्ञान के प्रोजेक्ट के वारे में चर्चा की. बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस मोके पर बच्चों के अविभावक भी मौजूद रहे.
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
