कोल्हान के पत्रकारों द्वारा लुआबासा स्कूल में बाटा गया पाठ्य सामाग्रियां


जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच के द्वारा लुआबासा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।


पत्रकारों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके पढ़ाई में सहयोग देना है। मंच के सदस्यों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा से जोड़ना हर नागरिक का कर्तव्य है। सभी कार्यों के लिए सरकार पर निर्भर रहने के बजाय समाज के सजग लोगों को समुचित विकास के लिए आगे आना होगा । तभी संपूर्ण विकास संभव है।

कार्यक्रम में लुआबासा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संजय महतो, वार्ड सदस्य शांति महतो समेत पत्रकार एकता मंच के सदस्य शामिल थे। जिसमें मुख्य रूप से अनिमेष अंबष्ट, सुनील पांडेय, गोविंदा पती , गुनाधर गोप , शहजादा खान, राजेश ठाकुर, राकेश पात्रो, संदीप कुमार, रॉनी राय, प्रकाश कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *