बहराइच
पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानन्द कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी पयागपुर रमेश चन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पयागपुर करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.04.2025 को हत्या की घटना का अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्त 1.अमित कुमार पाण्डेय पुत्र राघवेन्द्र पाण्डेय उर्फ बिन्दे पाण्डेय निवासी हसुवापारा थाना पयागपुर जनपद बहराइच सम्बन्धित मु0अ0स0 92/2025 धारा 103(1) BNS को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।
• गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.अमित कुमार पाण्डेय पुत्र राघवेन्द्र पाण्डेय उर्फ बिन्दे पाण्डेय निवासी हसुवापारा थाना पयागपुर जनपद बहराइच
• बरामदगी का विवरणः-
एक अदद बांस का डण्डा (आलाकत्ल)