जन सेवा केन्द्रो का औचक निरीक्षण, शिव जनसेवा केंद्र पर जड़ा ताला

उपजिला अधिकारी के निर्देशन में किया जा रहा निरीक्षण जन सेवा केंद्र संचालकों में हड़कंप


अलीगंज।सराय अगस्त उपजिला अधिकारी अलीगंज के निर्देशन में जनसेवा केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत आज तीसरे दिन भी जनसेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। जनसेवा केंद्र पर अवैध रूप से बनाए जा रहे प्रपत्र की जांच की गई जिस दौरान एक जनसेवा केंद्र को ताला लगाया गया साथ ही अन्य जनसेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें जनसेवा केंद्र संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

उपजिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी के निर्देशन में जनसेवा केन्द्रो का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान बिथरा चौराहा एवं सरायगत स्थित जनसेवा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार अरविंद गौतम और बीडीओ गोपाल गोयल ने जनसेवा केन्द्रो का निरीक्षण किया। जिसमें विथरा स्थित शिव जनसेवा केंद्र दूसरे की आईडी पर संचालित कर रहा था जिसको लेकर नायब तहसीलदार व बीडीओ गोपाल गोयल ने जनसेवा केंद्र पर ताला लगाते हुए चाबी जब्त की है। वही अन्य सरायगत स्थित तीन जन सेवा केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया गया। जनसेवा केन्द्रो पर चल रही कार्रवाई से जन सेवा केंद्र संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

नायब तहसीलदार अरविंद गौतम ने बताया कि उप जिलाधिकारी प्रतीक त्रिपाठी के निर्देशन में क्षेत्र में संचालित हो रहे जन सेवा केदो की जांच कार्रवाई चल रही है। संचालित जन सेवा केदो पर अनियमिताएं पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रोग्राम मैनेजर पीयूष रतन ने बताया कि सरायगत स्थित तीन जन सेवा केदो का निरीक्षण किया गया। जिसमें विथरा स्थित जनसेवा केंद्र दूसरी आईडी पर संचालित था जिसको बंद किया गया है अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!