किसानों की आय बढाने मे सहयोग करे- सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री

रामगांव(बहराइच)

उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा मे आयोजित विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य है

कि कृषि क्षेत्र मे किसानो को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना,इस अभियान का मकसद वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को खेतों तक पहुंचाकर किसानों की आय बढ़ाएं जाने में सहयोग किया जा सके, जिससे हमारा देश विश्व में फूड बास्केट बन सके। अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिकों की टीमें रोज किसानों से सीधे मिलेंगी और नई तकनीक से खेती करने के उपाय बताएंगे। सभी किसान अधिक से अधिक लाभ उठावे।

इस अवसर पर रामनिवास वर्मा विधायक नानपारा कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष शशिकांत यादव बैज्ञानिक पी के सिंह रेनू आर्या,डा सुनील कुमार उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा कृषि अधिकारी सूबेदार यादव जिलाध्यक्ष भाजपा वृजेश पाण्डेय,जयप्रकाश सिंह, रेखा पांडेय प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता,प्रदीप कुमार मौर्य,पूर्व प्रधान छोटन शेख,पूर्व प्रधान आज्ञा राम, सुरेश यादव, ओकर यादव, ओम प्रकाश यादव,सुरेश निषाद,सहित भारी संख्या मे प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एस के चौबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *