निर्विरोध चुनी गई बार कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नराज्य विधिक परिषद सदस्य की मौजूदगी में निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

अलीगंज बार एसोसिएशन तहसील अलीगंज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हो गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के सदस्य अंकज मिश्रा उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

एल्डर कमेटी के नेतृत्व में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में वर्ष 2026 की कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार मिश्रा एडवोकेट, सचिव पद पर संतोष कुमार यादव एडवोकेट, महासचिव पद पर राघवेंद्र कुमार एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार एडवोकेट को शपथ दिलाई गई। कनिष्ठ सहायक पद पर राकेश चंद्र सिंह एडवोकेट, पुस्तकालय मंत्री पद पर किशन कुमार यादव एडवोकेट तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामेंद्र देव मिश्रा एडवोकेट ने भी शपथ ग्रहण की।

वरिष्ठ सदस्य के रूप में विनय कुमार सिंह, रामकृष्ण चतुर्वेदी, रामवीर दीक्षित, प्रमोद कुमार सक्सेना एवं सुधीर कुमार शाक्य को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कनिष्ठ सदस्य के रूप में जितेंद्र पाल सिंह, सुधीर प्रताप सिंह, अशोक कुमार शाक्य, राहत अली, राजेश दीक्षित एवं पुष्पेंद्र यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी पद की शपथ ली।

मुख्य अतिथि अंकज मिश्रा ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि निर्विरोध चुनाव बार की मजबूती और आपसी समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *