पत्रकार पेंशन योजना एवं पत्रकार स्वास्थ योजना को लेकर मुख्य सचिव से की वार्ता

मुख्य सचिव अविनाश कुमार से जेजेए प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

संवाददाता
रांची: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की झारखण्ड राज्य इकाई झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन एवं झारखण्ड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से झारखण्ड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर पत्रकार पेंशन योजना एवं पत्रकार स्वास्थ योजना को यथा शीघ्र लागू करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा कि उपरोक्त दोनों विषय जो लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आश्वस्त किया था कि झारखण्ड सरकार द्वारा इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। श्री हसन ने स्वास्थ बीमा योजना के लिए बंगाल सरकार की तर्ज पर पत्रकारों के लिए गोल्डन कार्ड जारी करने की मांग की।

श्री हसन ने कहा कि पिछले वर्ष सरकार द्वारा पत्रकारों के बीमा को लेकर २०० से अधिक पत्रकारों से बीमा के प्रीमियम की राशि लेने के बावजूद उनका बीमा नहीं किया गया और न ही वह राशि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों को वापस लौटाई गई है। वहीं पत्रकार पेंशन योजना को लेकर पिछले ६ वर्षों से राज्यपाल द्वारा अधिसूचना जारी होने के बावजूद पत्रकारों के पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है।

इस अवसर पर झारखण्ड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी ने मुख्य सचिव से कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उपरोक्त दोनों लंबित मांगों को आप गंभीरता से लेते हुए यथा शीघ्र लागू करेंगे जिसके लिए झारखण्ड के समस्त पत्रकार आप के ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा भी विशेष रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *