स्वर्गीय अब्दुल बारी की 79वीं पुण्यतिथि पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अधिकारियों ने उन्हें याद किया।

जमशेदपुर, झारखंड। टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेपुर के द्वारा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रोफेसर अब्दुल बारी की 79वीं पुण्यतिथि पर आज दिनांक – 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को संध्या – 06:00 बजे, टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव – सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष – शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष – शाहनवाज आलम ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रोफेसर अब्दुल बारी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

उनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के फैकल्टी-सह-ऑफिस एसोसिएट- डाॅ0एम0एस0सिंह ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रोफेसर अब्दुल बारी की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही सभी ने उनके ओजस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का अनुसरन अपने जीवन एवं यूनियन में करने की प्रेरणा ली। गौरतलब हो स्वर्गीय प्रोफेसर अब्दुल बारी टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर में सन 1937 से 1947 तक लगभग 10 वर्षों तक अध्यक्ष रहे और आज ही के दिन दिनांक – 28 मार्च, 1947 को पटना के नजदीक फतुहा रेलवे स्टेशन के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।

यूनियन द्वारा आयोजित आज के इस शोक सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव- सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष- शैलेश कुमार सिंह के अलावा उपाध्यक्ष- शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव – अजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष – अमोद कुमार दुबे, यूनियन के ऑफिस इन्चार्ज – धर्मबीर कुमार सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यगण के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारिगण आदि शामिल हुए।अंत में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रोफेसर अब्दुल बारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना किए गए तत्पश्चात श्रद्धांजली सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *