नीलगाय से टकराई तहसीलदार के फॉलोवर की बाइक, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायलमैनपुरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा,

सीएचसी अलीगंज में चल रहा उपचारअलीगंज तहसील से ड्यूटी समाप्त कर अपने गांव नगला भग्गू लौट रहे अलीगंज तहसीलदार के फॉलोवर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मैनपुरी रोड पर अलीगंज विधायक के पेट्रोल पंप से कुछ आगे उस समय हुआ, जब अचानक एक नीलगाय सड़क पार कर रही थी और उनकी मोटरसाइकिल उससे टकरा गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल की पहचान अनूप के रूप में हुई है, जो अलीगंज तहसीलदार के यहां फॉलोवर के पद पर कार्यरत हैं। अनूप ने बताया कि वह रोज की तरह ड्यूटी पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। मैनपुरी रोड पर पहुंचते ही अचानक सामने से एक नीलगाय सड़क पर आ गई।

तेज गति में होने के कारण वह बाइक को नियंत्रित नहीं कर सके और नीलगाय से टकरा गए, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और अलीगंज तहसील के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया।

वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति का आकलन किया और इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, घायल को सिर और शरीर में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अलीगंज तहसीलदार संजय सिंह एवं नायब तहसीलदार सतीश कुमार भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

उन्होंने चिकित्सकों से घायल की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और बेहतर उपचार की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने अस्पताल स्टाफ से यह भी कहा कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मैनपुरी रोड पर आए दिन नीलगाय और अन्य आवारा पशुओं के सड़क पर आ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। फिलहाल घायल अनूप का उपचार जारी है।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *