टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में माइकल जॉन साहब की 121वीं जयंती मनाई गई।

जमशेदपुर टाटा वर्कर्स यूनियन प्रांगण में यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के अध्यक्षता में आज 29 नवंबर 2023 को टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष माइकल जॉन साहब की 121वीं जयंती मनाई गई। बताते चले की आज ही की दिन सन् 1903 में माइकल जॉन का जन्म हुआ था।

उन्होंने सन् 1928 में सुभाष चंद्र बोस के साथ मिलकर टिनप्लेट कंपनी में स्ट्राइक का नेतृत्व किया था। वे बिहार, बंगाल व उड़ीसा के कई यूनियनों में अध्यक्ष पद पर कार्य किए। अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, नितेश राज, सहायकू सचिव, अजय कुमार चौधरी, सहायक सचिव एवं यूनियन के अन्य यूसीएम एवं स्टाफ ने जॉन साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कीए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!