एटा के अलीगंज कोतवाली परिसर में 76वाँ संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

एटा के अलीगंज कोतवाली परिसर में 76वाँ संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग के नेतृत्व में आयोजित संविधान दिवस पर नगर के पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को भारत के संविधान के बारे में अनेक जानकारियां दी गईं। साथ ही बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए संविधान के सम्मान की शपथ ली गई है।

कार्यक्रम के दौरान सीओ नीतीश गर्ग ने कहा कि हमें संविधान के अनुरूप उल्लेखित कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये हमारा कर्तव्य है कि हम राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का ध्यान रखें हमारा तिरंगा कभी झुकने न पाए साथ ही हमें यदि कहीं राष्ट्रगान सुनाई दे तो उसके सम्मान में खड़े होना चाहिए।

साथ ही राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित करने वाले महान आदर्शो का पालन करें। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर उप निरीक्षक राममोहन, चौकी इंचार्ज विपिन कुमार, उपनिरीक्षक कपिल कुमार सहित समस्त पुलिस स्टाफ एवं शिक्षक मौजूद रहे हैं।

वही तहसील प्रांगण में उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया जिसमें बीएलओ, लेखपाल, राजस्व कर्मी कों संविधान के बारे में बताया और समझाया गया साथ ही शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एसडीएम के साथ तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार सतीश चंद्र सहित आदि लोग मौजूद रहे हैं।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *