बहराइच पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना दरगाह शरीफ, स्वॉट/ सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का 02 दिवस के भीतर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार एवं करीब 50 लाख रुपये के आभूषण किये गये बरामद ।

घटना के अनावरण का विवरण-
थाना दरगाह शरीफ पुलिस को दिनांक 22.11.2025 को वादी मुकदमा मनोज कुमार तुलस्यान पुत्र स्व० ओमप्रकाश तुलस्यान निवासी सी-7 डीएसएल ग्रीन सिटी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 17-19 नवम्बर 2025 के मध्य उनके रिश्तेदार द्वारा घर की अलमारी का लॉकर खोलकर उसमें रखे हुये पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के आभूषण किमती करीब 50,00,000/-रुपये चुरा लिये गये हैं
जिसके संबंध में मु0अ0सं0 354/2025 धारा 123/ 305(a)/ 117(2) बीएनएस का अभियोग बनाम अभियुक्तगण 1.शिवानी खेतान पत्नी दीपक खेतान, अभियुक्ता के ससुर 2.रविन्दर खेतान उम्र करीब 70 वर्ष व अभियुक्ता का पुत्र 3.विष्णु खेतान उम्र करीब 16 वर्ष निवासीगण मालीपुर रोड थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया ।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सख्त निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में स्वाट/ सर्विलांस व थाना दरगाह शरीफ की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, पारिस्थितिजन्य, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से अभियुक्ता की तलाश की जा रही थी कि दिनांक 24.11.2025 को समय करीब 09.08 बजे गुल्लाबीर मंदिर के समीप अंडरपास रेलवे क्रासिंग के पास से अभियुक्ता शिवानी खेतान को गिरफ्तार करते हुए समस्त आभूषण सोने, चांदी व हीरे के कीमती करीब 50 लाख रुपये बरामद किया गया ।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्ता शिवानी खेतान वादी मुकदमा मनोज कुमार तुलस्यान के साले की पत्नी हैं, जो दिनांक 17.11.2025 को वादी मुकदमा के घर अपने ससुर रविन्दर खेतान व पुत्र विष्णु खेतान के साथ आयी थी, तथा अवसर पाकर रखे हुये आभूषणों की रैकी की और वादी मुकदमा व उसके दोनों पुत्रों के अपने मेडिकल स्टोर पर चले जाने के बाद वादी मुकदमा की पत्नी को धोखे से कुछ नशीला पदार्थ (अभियुक्ता के पास पूर्व से मौजूद डिप्रेशन की गोलियां) खिला दिया, अचेत अवस्था में होने के पश्चात रखे हुये सभी जेवरात अलमारी के लॉकर से निकालकर चोरी कर अपने घर लेकर चली गयी तथा सभी आभूषणो को कई जगह बेचने का काफी प्रयास किया परन्तु आधार कार्ड/पहचान पत्र मांगने के कारण बेचने में सफल नहीं हो पाईं ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
