युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना मेंहदावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस ने मु0अ0स0 06/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्त अब्दुल सलाम पुत्र निसारुल्ला खान, निवासी रमचौरा टोला भरपुरवा, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर को मेहदावल रोडवेज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

विदित हो कि वादी द्वारा दिनांक 04 जनवरी 2026 को अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना मेंहदावल में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 06 जनवरी 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया तथा अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेश राय एवं हेड कांस्टेबल मुरली मनोहर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *