झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सह प्रधान सचिव पुष्कर महतो एवं शिबु काली माईति समेत राज्य के जिला अध्यक्षों ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड आंदोलनकारी सदस्यता आयोग की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है।
साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गजट नोटिफिकेशन कर झारखंड आंदोलनकारी के रूप में सम्मान देने तथा झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय के साथ सम्मान एवं समाज में स्वाभिमान से जीने के अधिकार हेतु निम्नलिखित मांग की है :-
1- झारखंड आंदोलकारियों का राजकीय मान- सम्मान हो
2 – इनको अलग पहचान मिले
3 – इनके बाल-बच्चों को नियोजन की सौ प्रतिशत गारंटी हो
4 – जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी को सम्मान पेंशन राशि 50- 50 हज़ार रु. दिया जाए।
5 – 15 लाख रुपए तक का समूह बीमा तथा 10 लाख रुपए तक का निशुल्क मेडिकल सुविधा सपरिवार लाभ मिले
6 – यात्रा कूपन की सुविधाएं मिलनी चाहिए।
झारखंड आंदोलनकारी सेनानी पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शिबु काली माईति ने मीडिया को बताया कि झारखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में अपना सब कुछ निछावर करने वाले सेनानियों को सहारे और सम्मान की जरूरत है।
इसलिए हम चाहते हैं कि सभी सेनानियों को सम्मान मिले। अतः झारखंड आंदोलनकारी सदस्यता आयोग की तिथि को आगे बढ़ना जरूरी है ताकि उपरोक्त सभी को सम्मान मिले और बचा हुआ जिंदगी स्वाभिमान के साथ काट सकें। अब देखना यह है कि उपरोक्त मांग पर राज्य के मुखिया माननीय हेमंत सोरेन कब तक अपना कलम चलाते हैं।