हाथों में मेहंदी और अरमान लिए बैठी रह गई दुल्हन नहीं आई बारात

10 लाख रुपए, कार व प्लॉट की मांग पूरी न होने पर नहीं पहुंची बारात

पिता ने प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार


अलीगंज।देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, लेकिन आज भी दहेज प्रथा जारी है। इस प्रथा ने लाखों की जिंदगी बर्बाद कर दी, कई घर तबाह कर दिए और लाखों लोगों की जान ले ली है समाज को जानलेवा बीमारी की तरह लीलने वाला दहेज अब भी लोगों के जीवन में कहर बनकर टूट रहा है। लड़के के परिवार को दहेज में मिलने वाला सामान अचानक कम लगने लगता है।

बारात के इंतजार में बैठी दुल्हन के सपने चकनाचूर हो जाते है। एक झटके में परिवार तबाह हो जाता है। इसके बाद समाजिक स्तर पर जो ताने सुनने को मिलते हैं वो अलग ही कहानी है।

ऐसा ही एक मामला थाना राजा के रामपुर में देखने को मिला जहां सज धज कर बैठी दुल्हन अपने दूल्हे राजा का इंतजार कर रही थी लेकिन 10 लाख रुपए और कार ना मिलने से नाराज दूल्हे ने बारात लाने से ही इंकार कर दिया। दुल्हन दिन भर बारात का इंतजार करती रही लेकिन बारात नहीं आई।

शादी के लिए किए गए सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए बाद में लड़की के पिता ने पुलिस थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई और आरोपी लड़का पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह पूरा मामला थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा का है जहां चंचल राजपूत पुत्री जोगिंदर सिंह राजपूत का विवाह थाना छिबरामऊ कन्नौज के ग्राम पिंडारी खेड़ा निवासी नितिन कुमार पुत्र सर्वेश कुमार के साथ 18 अप्रैल को होनी थी। जहाँ लड़की पक्ष की ओर से विवाह की सभी तैयारियां कर ली गई थी।

सुबह से ही लड़की पक्ष बारात का इंतजार कर रहा था। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल था लेकिन इसी बीच एक फोन कॉल ने सभी को टेंशन में डाल दिया। यह फोन दहेज की मांग को लेकर था। दूल्हा पक्ष ने 10 लाख रुपए और कार की मांग की। जब लड़की के पिता ने इतना पैसा देने में असमर्थता जाहिर की तो दूल्हे ने साफ इंकार कर दिया और कह दिया कि वह बारात लेकर नहीं आएगा।

दिन भर दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी चलती रही लेकिन बारात नहीं आई। दुल्हन दिनभर इंतजार करती रही। बारात नहीं पहुंची। बाद में पूरे गांव में इस घटना को लेकर दुख और गुस्सा दिखाई दिया। दुल्हन दिन भर लाल जोड़े में बैठी रही लेकिन बाद में उसे भी सब्र करना पड़ा।

लड़की के पिता ने रो-कर पुलिस से गुहार लगाई है और दहेज लोभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव के लोग भी इस घटना को लेकर परेशान हैं। उन्होंने भी पुलिस से कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

लड़की पक्ष नें अपने समर्थ के अनुसार कर ली सभी तैयारियां पूर्ण

लड़की पक्ष के पिता जोगेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि अपने समर्थ के अनुसार शादी में होने वाले सभी कार्यक्रमों का पूर्णतः सभी इंतजाम कर लिया गया था और बारात का इंतजार कर रही थी लेकिन बारात दरवाजे पर नहीं पहुंची और बताया कि 25 जनवरी को एक सोने की अंगूठी, एक चैन व सभी घरेलू सामान देकर रुकाई की गई थी और 10 अप्रैल को लगुन लेकर लड़के पक्ष नितिन कुमार के यहां गए जहां लगुन में 10 लाख रुपए नगद और घरेलू सभी बर्तन दिए थे। लेकिन दहेजलोभी इससे भी संतुष्ट न हुए। कभी लड़की पक्ष के पिता जोगेंद्र सिंह राजपूत ने न्याय हेतु प्रशासन से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर बताया है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!