अमरजीत सिंह राजा की पहल पर बच्चे को मिला जीवनदान

जमशेदपुर : भाजपा नेता व शौर्य संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा की पहल पर एक सात वर्षीय बच्चे को नया जीवन दान मिला। बर्मामाइंस मुखी बस्ती के साहित मुखी पूर्व में अपेंडिक्स की बीमारी से ग्रसित था। जिसका आपरेशन अप्रैल माह में रांची के रिम्स हॉस्पिटल में किया गया था। डॉक्टर ने आपरेशन कर पेट की दाई ओर मल त्यागने के लिए एक छोटा छेद किया था। परंतु अचानक विगत 21 अगस्त को उस छेद से बच्चे का आंत बाहर निकल आया जो उसके जान पर बन आया । राजा ने त्वरित पहल कर इलाज का प्रबंध कराया।

चिकित्सक डॉ अभिषेक ने मानवता दिखाते हुए अपनी टीम डॉ सौम्या घोष, डॉ एच आई पांडेय के सहयोग से बच्चे का सफल आपरेशन कर बच्चे को नया जीवन दान प्रदान किया।

शुक्रवार को बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया। वह स्वस्थ है। उसकी माँ सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इस पहल के लिए अमरजीत सिंह राजा, डॉ अभिषेक एवं शौर्य संस्था के प्रति आभार प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!