बहराइच।प्रभावती शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का समापन गुरुवार को बड़े हर्षो उल्लास के साथ हुआ इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
जिसमें उन्होंने टेंट निर्माण बिना बर्तन के भोजन और सीमित संसाधन में अपने जीवन यापन करने की कलाओं का अद्भुत प्रदर्शन किया जिसने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परमार्थ सेन चौधरी जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बहराइच एवं हिंदुस्तान स्काउट और गाइड प्रादेशिक संगठन आयुक्त देवीपाटन मंडल राम कुमार तिवारी एवं नोडल अधिकारी मनोज पाण्डेय,हिंदुस्तान स्काउट व गाइड जिला संगठन आयुक्त कन्हैया लाल पाण्डेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य

ओमप्रकाश वर्मा एवं उप प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला व सहायक टीचर विनय यादव, शैलेंद्र चौधरी, अनुकूल श्रीवास्तव,अजय चौधरी ,रागिनी सिंह, सुषमा चौधरी, भावना शुक्ला के साथ मिलकर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत मनमोहन सरस्वती वंदना के साथ हुई इस कैंप में स्काउट और गाइड की कुल 6 टोलिया बनाई गई।जिसमें प्रत्येक टोली के छात्र-छात्राओं ने अद्भुत प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सज्जन अली सिद्दीकी ,रमेश कुमार मौर्य,पूर्व प्रधान नेवादा भानु सिंह, बाबा दीन कैराती,विद्यालय संरक्षक ब्रह्मानंद वर्मा,मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा डॉ ललित तिवारी,मोहम्मद अमीन कोटेदार मुद्दापुर,दिलीप चौहान, शिवांक तिवारी, माधव राम यादव,राजेश द्विवेदी आदि सभी सम्मानित अभिभावक ने छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया।
प्रभावती शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के बच्चे एक दिन स्कूल एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे और कहा कि बच्चों ने अपनी अद्भुत कलाकारी से हमें मंत्र मुक्त कर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।
जिससे वह अपने आने वाले जीवन में और आगे बढ़ सके।साथ ही साथ सम्मानित सदस्यों ने आशीर्वाद देखकर कहा कि स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव निश्चित रूप से पूरे जीवन उनके काम आएंगे और बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना किया इसी के साथ कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ।
