गोविंदपुर मंडल : राजनीति को लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित करने वाले श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

जमशेदपुर। अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर गोविंदपुर मंडल के भाजपा जनों ने उन्हें याद करते हुए नमन किया तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किए। मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि श्रद्धेय अटल जी; राजनीति को लोकतांत्रिक मूल्यों से सुगंधित करने वाले पुरुष थे; जिनसे विपक्ष को भी कोई शिकवा-गिला नहीं हुआ करता था, विपक्ष भी उनका गुणगान करते थे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को नमन करते हुए भाजपा से जुड़े दिग्गज जलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रभावी रूप से राष्ट्र निर्माण का राष्ट्रीय सोच रखने वाले हमारे भाजपा के लोग हैं। वहां उपस्थित दिग्गज भाजपाइ विनोद कर्ण ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बारे में बताया कि वें एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ साथ एक महान लेखक, कवि और चिंतक थे जिनका नाम युगों युगों तक इस देश में गूंजता रहेगा।

देश में सफल परमाणु प्रशिक्षण अटल जी के सार्थक प्रयासों से ही संभव हो पाया था। ‘हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा’ सहित अन्य अटल जी के रचनाएं आज भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रदीप्त उनका संपूर्ण जीवन सभी जन-प्रतिनिधियों के लिए एक मार्गदर्शिका है, श्रद्धेय अटल जी की स्मृतियां हम सभी के हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!