ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को छत से फेका। मौत


ससुराल पक्ष विवाहिता के साथ करते थे दहेज उत्पीड़न
ससुराल पक्ष पोस्टमार्टम गृह से शब छोड़कर फरार हुए

अलीगंज क्षेत्र के ग्राम गाही निवासी प्रियंका पुत्री सरनाम की पटियाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेजा।


अलीगंज क्षेत्र के ग्राम गाही निवासी 32 वर्षीय प्रियंका पुत्री सरनाम सिंह 4 वर्ष पूर्व पटियाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक निवासी रिंकू पुत्र जुगल किशोर के साथ हुई ‌।आए दिन परिवार में कलह होती रहती थी ।28/ 3/ 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रियंका छत से गिर गई। उपचार हेतु ससुराल पक्ष द्वारा चिकित्सालय लाया गया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

ससुरालजनो ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे । मृतिका को पोस्टमार्टम गृह लाया गया। जैसे ही परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। ससुरालजन मौके से फरार हो गये। परिजन डेड बॉडी को अपने गांव ले आये। डेड बॉडी गांव में आते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा मृतिका का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतिका का एक छोटा बच्चा है।


मृतका के भाई सत्येंद्र का कहना है। घटना की तहरीर पटियाली थाना को दे दी है। जिसमें उसने लिखा है। ससुराल पक्ष के लोग आए दिन मेरी बहन के साथ मारपीट करते थे तथा दहेज की मांग करते थे हमारी बहन को छत से गिरा कर मार दिया गया। जब हम लोग मौके पर पहुंचे वहां कोई खून का निशान नहीं था। सर में चोट थी जब वह छत से गिरी घटना स्थल पर खून का कोई निशान नहीं था। इससे हमें लगता है कि हमारी बहन को गिराकर मार दिया गया। या सिर में किसी चीज से प्रहार करके मार दिया गया।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *