गडरेना में पहुंची भारत विकसित यात्रा की बैठक में भारत सरकार के मंत्री ने जानी हकीकत

पात्र व्यक्ति किसी भी सूरत में लाभ से नहीं होगा वंचित -भानु

माधौगढ तहसील की ग्राम पंचायत ब्लॉक नदीगाव के ग्राम गडरेना गणेश नगर के गांव में बने पांडाल में भारत विकसित यात्रा की वैन पहुंची। योगी मोदी सरकार की योजनाओं को धरातल पर बताया गया। भारत विकसित यात्रा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के मंत्री भानुप्रताप वर्मा ने आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री आवास प्रधानमंत्री आवास शौचालय जल जीवन मिशन खाद्यान्न सहित अन्य सभी योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण और परीक्षण किया।वहीं पंचायत सहायक सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई सुधार करो और हमे लिखित में जबाब दो ।

मुख्य अतिथि ने कहा सरकार हर गरीब को उसकी पात्रता के अनुसार लाभान्वित करवा रही हैं कोई पात्र व्यक्ति वंचित हो तो वह अपना नाम अंकित कराए हर हाल में पात्रों को लाभान्वित कराया जाएगा।इस मौके पर अभिमन्यु सिंह उर्फ़ डिम्पल सिंह नदीगांव अवध बब्बा रामदास दीक्षित अंकित राजेश महाराज फतेहपुरा पुत्तू लाल , नारायण मिश्रा ,,गौरव कुमार खंड विकास अधिकारी नदीगाव , नोडल अधिकारी, देवेंद्र निरंजन, ग्राम विकास अधिकारी रोहित कुमार,राघवेन्द्र व्यास नगर पंचायत अध्यक्ष माधौगढ़ शत्रुघन सिन्ह सेंगर मंडल अध्यक्ष रामकुमार चतुर्वेदी भरतभदौरिया अमित बादल सत्येन्द्र सिंह भदौरिया बंधन द्विवेदी कमल सिंह कुशवाहा पूर्ति निरीक्षक भुवनेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार , लेखपाल, मंसूर खान,रोहित कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधान महान दांता कुशवाहा, सरनाम कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, महावीर कुमार, आनंद गुप्ता उर्फ बन्टी नेता राजकुमार प्रजापति , देवेंद्र प्रजापति रोजगार रुरा, प्रधान रुदावली जाकिर हुसैन,उमेश,अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुरूद सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने गोदभराई के साथ अन्न प्राशन कराया भारत विकसित होने की शपथ दिलाई।वहीं विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!