झारखंड, जमशेदपुर। भाजपा गोविंदपुर मंडल अंतर्गत स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के अध्यक्षता में न्यूवोको सीमेंट प्लांट के प्रति एक निर्णायक जन आंदोलन हेतु एक बैठक किया गया। बैठक में न्यूवोको सीमेंट प्लांट के द्वारा सीएसआर फंड के तहत स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह का सोशल कार्य जनहित में नहीं किया जा रहा है।
उक्त मुद्दे पर बैठक में विशेष चर्चा रही। इन्हीं विषयों को लेकर कंपनी के विरोध में जन आंदोलन करने हेतु विचार विमर्श किया गया। जिसमें अनेक प्रकार का जन समस्या जनता के द्वारा विचार आया। न्यूवोको कंपनी के अड़ियल रवैया के कारण एक स्वर में सभी स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि कंपनी के विरोध में हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
बैठक में निम्नलिखित जननायक शामिल हुए – जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, उपाध्यक्ष संजीव सिंह एवं राजीव सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मीडिया आईटीसेल प्रभारी विनोद सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य कमलेश सिंह एवं जुगनू वर्मा। इसके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मधु सिंह, जे पी सिंह, सतीश मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य अंजय सिंह भोला, सतीश सक्सेना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ एवं गोविंदपुर मंडल के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री शिवजी प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल के मंत्री जगदीश मिश्रा ने अपने सुयोग्य स्वर में किया।
(विशेष संवाददाता धनंजय कुमार)