झारखंड बचाओ मोर्चा के हो रहे राज्यस्तरीय सम्मेलन राज्य के झारखंडी समाज के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और एक नई दिशा झारखंड को प्रदान करने का काम करेगा- विजय शंकर नायक

उपरोक्त बातें झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विजय शंकर नायक ने आज कहीं । इन्होंने यह भी बताया की झारखंड बचाओ मोर्चा का राज स्तरीय सम्मेलन दिनांक :- 29/10/ 23 को समय 11:00 बजे दिन रविवार को कार्निवल वेंकट हॉल ,बाईपास रोड, डीबाडीह, रांची में होना तय हुआ है जिसमें हजारों हजारों की संख्या में राज्य के सभी जिलों से झारखंड बचाओ मोर्चा के वरीय नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित होंगे और झारखंड को एक नई दिशा देने में अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे। *उक्त कार्य-क्रम में झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय मुख्य संयोजक सह विधायक लोबिन हेंब्रम मुख्य रूप से कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा झारखंड को एक नई दिशा देने हेतु झारखंड बचाओ मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे* ।
श्री नायक ने तमाम झारखंड के दलित आदिवासी मूलवासी समाज के छात्र युवा मजदूर नौजवान किसानों से खासकर झारखंड आंदोलनकारी साथियों से अपील किया है कि वे झारखंड बचाओ मोर्चा के राज्य स्तरीय सम्मेलन में हजारों हजार की संख्या में उपस्थित होकर झारखंड में अपने हक और अधिकार की लड़ाई को गति देने में अपना ऐतिहासिक सक्रिय योगदान देने का काम करें ताकि झारखंड राज्य निर्माण के उद्देश्यों की पूर्ति एवं झारखंडी समाज के महापुरुषों के देखे गए सपनों को पूरा किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!