धालभूमगढ़: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष पूर्वी सिंहभूम धालभूमगढ़ की बैठक कोड़े कोचा हाट प्रणांग में आयोजित की गई। बैठक में झारखंड आंदोलनकारी के राजकीय मान-सम्मान अलग पहचान एवं उनके आश्रितों के रोजी रोजगार नियोजन की सौ प्रतिशत गारंटी करने तथा जेल जाने के बाध्यता समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन राशि 50 – 50 हजार रु. देने की मांग सरकार से की गई। साथ ही आंदोलनकारियों को निःशुल्क मेडिकल सुविधा तथा 10-10 लाख का समूह बीमा देने की मांग की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया की 3 जनवरी 2026 मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर रांची में मुख्यमंत्री आभार यात्रा करने का निर्णय लिया गया। बैठक से पूर्व झारखंड आंदोलनकारी के शहीद सबुआ हेमरोम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के अधिकारों के मामले पर पूर्ववर्ती सरकार से बड़ी लकीर खींचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को देय सुविधाओं के अनुरूप झारखंड आंदोलनकारियों को भी दिए जाएं।
उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अपने बाल-बच्चों के अधिकारो की रक्षा के पूरी तन्मयता से जागरूक रहना है। झारखंड आंदोलनकारी अपने अधिकारों की हकमरी ना होने दे। उक्त अवसर पर केंद्रीय सचिव अनन्त प्रधान ने कहा कि जल, जंगल, जमीन व अपने अस्तित्व अस्मिता की रक्षा की लड़ाई के लिए गोलबंद होकर संघर्ष करना है। विशिष्ट अतिथि रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का संघर्ष सबसे बड़ा इतिहास है तथा आंदोलनकारी जिंदा दस्तावेज।

झारखंड आंदोलनकारी के सम्मान से ही सरकार का राज्य का सम्मान है। जिला अध्यक्ष शिबू काली माइती ने कहा कि 3 जनवरी को बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारियों को रांची में आयोजित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जंयती के अवसर पर इस जिला से हजारों की संख्या में भाग लेंगे। जिला सचिव पूर्णिमा बेरा ने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को मेडिकल एवं समूह बीमा देकर सम्मान दे।
बैठक की अध्यक्षता नवा कुमार बासके एवं धन्यवाद ज्ञापन बाकिम चंद्र टुडू ने की। मौके पर दल गोविंद नामता जसवंत सिंह, नील माधव प्रधान शांतनु गोप राखल घोष, उज्जवल दत्ता, अनिल महतो, सुरेश महतो, ग्राम प्रधान एवं झारखंड आंदोलनकारी डोमन मार्डी मेघनाथ मुर्मू लालमोहन मार्डी डोमन मुर्मू सोमय हांसदा दिवाकर मार्डी मधु मार्डी ललित मार्डी धनंजय मार्डी, शिबू मुर्मू सहित सैकड़ो आंदोलनकारी उपस्थित रहे।
