दिनदहाड़े छिनैती की घटना को दिया अंजाम, महिला के कुंडल लेकर हुए फरार

अलीगंज पुलिस ने उपचार हेतु घायल महिला को सीएचसी कराया भर्ती

अलीगंज। कोतवाली अलीगंज में लुटेरों के इतने हौसले बुलंद है कि दिनदहाड़े छिनैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

थाना कायमगंज फर्रुखाबाद के ग्राम भूण निवासी मीरा देवी पत्नी महेश चंद्र अपने 28 वर्षीय पुत्र गौतम के साथ अपनी मायके गढ़िया द्वारी जा रहे थे तभी दरियावगंज कैल्ठा रोड पर ब्रह्मदेव महाराज के समीप अपाचे अज्ञात दो बाइक सवारों ने पीछे से टक्कर मार दी जिस महिला बाइक से सडक पर जा गिरी और उसके कुंडल छीनकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़ी महिला को देखा तो पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला मीरा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया। वहीं मौके पर क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर महिला से जानकारी की। वहीं घटना को देखते हुए अलीगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाले जा रहे हैं।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!