नोखास में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, ग्राम प्रधान भी घायल।

जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नोहखास में रविवार की रात को गांव के ही पोप सिंह बघेल तथा संतोष कुमार बघेल के पक्षो के बीच झगड़ा हो गया। दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान सहित दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।घायलो को उपचार के लिए भेजा है। घायल ग्रामप्रधान एवं एक अन्य पक्ष द्वारा घटना के सम्बंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव नोह खास में रविवार की रात लगभग दस बजे गांव के ही पोप सिंह बघेल पुत्र वासुदेव तथा संतोष कुमार पुत्र महेंद्र सिंह बघेल के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसी दौरान दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी पाते हुए ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह माहौर भी मौके पहुंच गए। उन्होंने भी दोनों पक्षों का बीचबचाव किया। आरोप है कि तभी एक पक्ष ने ग्राम प्रधान पर भी हमला बोल दिया। जिससे ग्राम प्रधान भी घायल हो गया। घटना में घायल संतोष कुमार द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पोप सिंह और उसके पुत्रों पर मारपीट कर बुरी तरह घायल करने का आरोप लगाया है। एक अन्य तहरीर ग्राम प्रधान लक्षमन सिंह माहौर द्वारा भी दी गई है।
वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र का कहना है कि घटना के सम्बंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उन्हें अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नही मिली है।

जुए में भी आये दिन होती हैं मारपीट की घटनाएं।
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नूहखेड़ा के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बीते काफी दिनों से जुए का अवैध कारोबार फलफूल रहा है। कोतवाली पुलिस को सूचना दिये जाने के बाबजूद जुए के अवैध खेल पर अंकुश नही लग पाया है। जुए के दौरान जुआरियों मे भी आये दिन मारपीट होती रहती है। जो बाद में बड़ी घटना में तब्दील हो जाती है।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!